आरा: सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी, सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के फतेहपुर और कुरमुरी के बीच हुआ हादसा
Arrah, Bhojpur | Oct 27, 2025 सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी, सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के फतेहपुर और कुरमुरी के बीच रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने के कारण स्कूटी सवार अधेड़ व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिकरहट्टा थाना पुलिस द्वारा अस्पताल