रामगंजमण्डी: सेठ नाथूराम जोरजी प्यारकुंवर बाई ट्रस्ट ने उपखंड कार्यालय में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी में सेठ नाथूराम जोरजी प्यारकुंवर बाई ट्रस्ट ने उपखण्ड कार्यलय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समाज के गणमान्य व्यक्तियों पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रस्ट के लोगो ने जानकारी देते हुए बताया कि नमन रावका द्वारा 16 मार्च को उपजिला मजिस्ट्रेट, रामगंजमंडी के समक्ष एक परिवाद पेश किया गया था।