महाराजगंज: नगरौली वार्ड में थाना प्रभारी ने जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली
थाना श्यामदेऊरवा प्रभारी अभिषेक सिंह ने नगरौली वार्ड में जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली मनाई। उन्होंने मिष्ठान, पटाखे व उपहार वितरित कर बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। सिंह ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तब है जब हम दूसरों के जीवन में रोशनी फैलाएं। यह पहल पुलिस व जनता के बीच विश्वास का सुंदर उदाहरण बनी।