इटावा: चौबिया इलाके के करी पुलिया के पास तेज रफ्तार आलू से लदी पिकअप बस में पीछे से घुसी, दो लोग घायल, उड़े परखच्चे
चौबिया क्षेत्र के कर्री पुलिया पुलिस चौकी के पास इटावा की ओर से जा रही एक निजी बस और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा बीते शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ, जब इटावा की ओर से जा रही बस में पीछे से आलू के बोरे लदी पिकअप घुस गई। घटना का वीडियों शनिवार सुबह 8 बजे सामने आया।