कानपुर: काकादेव थाना क्षेत्र में लूट कांड के चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीसीपी ने दी जानकारी
काकादेव में शिक्षक को लिफ्ट देने के बहाने लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने गुरुवार को 2.30 बजे काकादेव थाने में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि, लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने शिक्षक को दो घंटे तक शहर की सड़कों पर घुमाया और लूट की घटना को अंजाम दिया।