पत्थलगांव: पत्थलगांव शहर के नजदीकी कुनकुरी में 12 हाथियों के दल की मौजूदगी, फसलों को पहुंचा रहा नुकसान
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल का मौजूदगी होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार की शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 12 हाथियों के दल कुनकुरी घुटरा के आस पास के खेतों में लगे धान के फसलों को जमकर नुकसान पहुँचाया है। कई किसानों के धान फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया है। साथ ही पैरों तले रौंद दिया है।