बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड सक्सेना मार्केट के पास दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड सक्सेना मार्केट के पास दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेहरमी से पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले की तलाश की जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।