नवाबगंज विकासखंड के चर्दा जमोग मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर पर गेहूं बीज वितरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।कार्यक्रम के पहले दिन सेंटर पर किसानों की भारी भीड़ देखी गई। किसान सुबह से ही बीज प्राप्त करने के लिए पहुंचने लगे थे।