मेदिनीनगर शहर के लता मंगेशकर चौक के पास शनिवार की शाम करीब 7 बजे दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक युवक आबादगंज का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा चैनपुर क्षेत्र का रहने वाला है।