ब्रह्मपुर: आरा-बक्सर फोरलेन पर भरौली से ब्रह्मपुर तक 32 किमी लंबा जाम, फंसे हजारों वाहन
आरा-बक्सर फोरलेन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के भरौली से लेकर ब्रह्मपुर की सीमा तक करीब 32 किलोमीटर लंबे दायरे में महाजाम लग गया। यह जाम सुबह पांच बजे से शुरू होकर दोपहर तक जारी रहा और शाम तक भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। हजारों ट्रक और ट्रेलर इस जाम में फंसे रहे।