प्रयागराज: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वफ्फ संशोधन बिल पर अस्थाई रोक लगाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
आज बृहस्पतिवार को शाम करीब 5:00 बजे प्रयागराज के सिविल लाइंस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी है। इस दौरान कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला न्याय की जीत है।उन्होंने कहा कि यह बिल अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के खिलाफ था और इससे उनकी संपत्तियों पर खतरा मंडरा रहा था ।