हुज़ूर: स्वच्छ सर्वेक्षण के चलते भोपाल में इनोवेशन, पहले गंदगी वाली जगह पर अब बैडमिंटन खेला जा रहा है
Huzur, Bhopal | Mar 12, 2025 स्वच्छ सर्वेक्षण के चलते भोपाल नगर निगम कई इनोवेशन कर रहा है। इन्हीं में से एक है वार्ड-51 के श्वेता कॉम्पलेक्स के बैकलेन का। कभी यहां पर गंदगी पड़ रहती थी। इस कारण पैदल निकलना भी मुश्किल था, लेकिन निगम ने इस जगह को संवारकर उसे बैडमिंटल खेलने लायक बना दिया। बुधवार को मेयर मालती राय समेत पार्षदों ने यहां पर बैडमिंटल खेला और जमकर मस्ती की।