खुरई: बरसात से हनोता बांध में भरा पानी,दलपतपुर के पास बीना नदी का पुल डूबा, प्रशासन ने बेरीकेट लगाकर पठारी मार्ग किया बंद
Khurai, Sagar | Jul 23, 2024 खुरई के अलावा ऊपरी इलाकों में भारी बरसात से मढिया बांध से पानी छोड़ा गया है तो वहीं हनोता बांध में भी पानी भर गया। जिससे दलपतपुर के पास खुरई पठारी रोड पर स्थित बीना नदी का पुल डूब गया। पुल पर बह रहा कई फिट पानी। प्रशासन ने सड़क पर मिट्टी डालकर और बेरीकेट लगाकर सड़क को स्थाई रूप से बंद कर दिया। अब भोपाल जाने वालों को दान खेड़ी होकर जाना पड़ेगा।