आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या नौ की पार्षद प्रत्याशी राखी मार्डी के कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार होने की चर्चा के बीच शुक्रवार को मामला नया मोड़ ले लिया. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राखी मार्डी स्वयं आरआईटी थाना पहुंचीं और पूरे प्रकरण को चुनावी साजिश बताया. थाना पहुंचकर उन्होंने बताया कि चुनावी माहौल में उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अफवाह फैलाई जा