नरसिंहपुर: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय, निवास व सहकारी बैंक में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं निवास और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नरसिंहपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं राष्ट्रीय गान का गायन किया। इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्रीमती पटले ने गणतंत्र दिवस की सभी अधिकारी,कर्मचारियों और जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।