नरसिंहपुर: एमएलबी स्कूल में माध्यान भोजन में छात्राओं के साथ केबिनेट मंत्री ने किया भोज
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज एमएलबी स्कूल नरसिंहपुर में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष भोज में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल शामिल हुए। और उन्होंने छात्राओं के साथ भोजन किया और छात्राओं से पढ़ाई और अन्य शिक्षा सम्बन्धी विषयों पर बातचीत की वही इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।