बिथान: बिथान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ललित कुमार साहू हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
बिथान थाना क्षेत्र में 19 जनवरी की संध्या ललित कुमार साहू की गोली मार हत्या की गई थी। पुलिस के द्वारा हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद किया गया। सोमवार को बिथान थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई।