रामनगर: रामनगर तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश से जुरौंडा, सत्तिनपुरवा सहित आसपास के गांवों की धान की फसल हो रही खराब
रामनगर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जुरौंडा सत्तिनपुरवा सहित आसपास के गांव की धान की फसल खराब हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई है।जिससे किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें हैं। आज मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे किसानों ने बताया की फसल खराब हो रही है। किसान मुनीर नासिर कल्लू सहित कई लोगों ने बताया फसल खराब हो रही है।