मकर संक्रांति का पावन पर्व उज्जैन में आज और कल दो दिनों तक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के पहले दिन शिप्रा नदी के रामघाट पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुधवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट सहित अन्य स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिप्रा नदी में पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य को अर