गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर बुधवार 8:15 बजे के लगभग गंगरा मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पतसंडा महादलित टोला निवासी उमेश मांझी की पत्नी सावित्री देवी उर्फ हुरवा देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो ने ट्रक में टक्कर मार दी।