सेमरिया चौराहा से भीम आर्मी का शहर संयोजक हुआ गिरफ्तार, शराब के लिए रुपए ना देने पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप
कोलगवां पुलिस ने सेमरिया चौराहा से भीम आर्मी के शहर संयोजक श्यामा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है । शराब पीने को पैसे न देने पर श्याम ने बसस्टैंड में रामलखन चौधरी के साथ मारपीट की थी । श्यामा पर पूर्व से 18 आपराधिक मामले एवं पूर्व जिला बदर का आरोपी भी रह चुका है । सोमवार की दोपहर 2 बजे पुलिस लिखापढ़ी के बाद गिरफ्तार आरोपी श्यामा को अदालत में पेश किया जायेगा ।