सिद्धार्थ नगर में ससुर ने बहू व बेटे के साथ की मारपीट व घर से बाहर निकाला, पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट कराई दर्ज
कोलगवां के सिद्धार्थनगर में ससुर रामलखन सोनी ने बहु ललिता सोनी और बेटे रविंद्र सोनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है । ससुर रामलखन पहले ही आधा मकान बेच चुका है, अब बाकि बचा मकान भी बेचना चाहता है । ससुर से प्रताड़ित बहू बेटा सोमवार की सुबह 11 बजे कोलगवां थाने पहुंचे और ससुर रामलखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।