चूरू: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति और देवर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने खाया जहर, महिला थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Aug 22, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय महिला के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। प्रताड़ना से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके पर्चा बयान पर महिला थाना में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। 23 वर्षीय महिला ने अपने पति, ससुरालजनों और देवर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।