खीरी थाना परिसर में आज शुक्रवार सुबह समय लगभग 7:00 बजे के आसपास राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। सैकड़ो पुलिसकर्मी,स्कूली बच्चों,रिक्रूट आरक्षियों और स्थानीय नागरिकों ने इसमें भाग लेकर एकता सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।