ठाकुरगंज: ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना में पदस्थापित पुअनि० विजय पासवान का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन
ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० विजय पासवान का बीते दिन ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया।जिसको लेकर शनिवार को दोपहर लगभग 1 बजे पुलिस केंद्र में शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें जिला पदाधिकारी विशाल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मियों के द्वारा शोक सलामी दिया गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें