सोनारी दोमुहानी में पार्किंग सुविधा सहित नवनिर्मित पार्क का संयुक्त रूप से उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद बिद्युत वरण महतो ने किया। इस पार्क का निर्माण 5 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार विधायक सरयू राय ने इसके सौंदर्यीकरण हेतु अपने विधायक निधि से राशि प्रदान की।