भगवानपुरा क्षेत्र में मौसम ने बदला मिजाज,तेज हवा आंधी के साथ हुई तेज बारिश,आसपास के ग्रामों में हुई ओलावृष्टि फसलों को पहुंचा नुकसान।भगवानपुरा क्षेत्र में बेमौसम बारिश मावठे ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मंगलवार को भगवानपुरा क्षेत्र के ग्रामों में हुई ओलावृष्टि से फसले खराब हो गईं। वहीं कुछ स्थानों पर तेज हवा आंधी बारिश के साथ बड़े बड़े ओले भी गिरे।