कोईलवर: कोईलवर सिक्स लेन पुल पर बड़ी गाड़ी ने कार में मारी टक्कर, कार ऑटो से टकराई, दो घायल को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया
कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर सिक्स लेन पुल के बीचो-बीच पटना के तरफ जा रही कार में पीछे से एक बड़ी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी ।इस दौरान कार का अगले हिस्से का बाया चक्का ब्लास्ट कर गया और कार ऑटो से जाकर टकरा गई। इस टक्कर में ऑटो चालक मौके पर बेहोश हो गया। उपस्थित लोगों ने कोईलवर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया । जहां उसका इलाज चल रहा है।