कोईलवर: गीधा अंडरपास में थाना द्वारा जब्त बालू लदे वाहनों के खड़े होने से आवागमन बाधित
गिधा थाना के समीप अंडरपास में लगभग 1 वर्षों से थाना के द्वारा जब्त किए गए बालू लदे एक ट्रक और एक ट्रैक्टर के खड़ा होने से आवागमन बाधित हो रहा है। इस संबंध में NHI के निरीक्षण अधिकारी से इस संबंध में जब बात किया गया तो उन्होंने बताया की इसको लेकर गिधा थाने में आवेदन दिया गया है। थाना अध्यक्ष के द्वारा रविवार शाम 7:00 बजे बताया गया कि आवेदन नहीं मिला है।