मनकापुर: पूर्व मंत्री का अंधियारी बाजार में महंगाई से हुआ सामना!, चाट की दुकान पर बैठकर सब्जी का भाव पूछा और बिना खरीदे चले गए!
Mankapur, Gonda | Mar 24, 2024 पूर्व मंत्री व मनकापुर MLA रमापति शास्त्री अंधियारी बाजार में एक चाट की दुकान पर बैठकर सब्जी का भाव पूछ रहे थे। सब्जी विक्रेता ने जब दाम बताया तो पूर्व मंत्री बिना सब्जी लिए ही चले गए। अमृत विचार न्यूज़ पेपर के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, सब्जियों के दाम सुनकर पूर्व मंत्री को भी मंहगाई का आभास हो गया होगा। इसीलिए वह बिना सब्जी लिए वापस चले गए।