शाहपुर: बिजली के तार फटने से घर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; तीन लोग घायल, फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची
शाहपुर के बीजादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजादेही में मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर बिजली के तार फांटने से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में तीन लोग घायल भी हो गए। वही ग्रामीणों ने पंचायत पर गंभीर आरोप भी लगाया ।