सरदारपुर में भोपवार मार्ग स्थित माही नदी पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा 20 लाख की लागत से नवीन घाट निर्माण कार्य एवं पुरानी पुलिया का मरम्मत कार्य का भूमिपुजन किया गया। माही नदी भोपावर मार्ग पर पूर्व मे निर्मीत घाट एवं पुलिया क्षतिग्रस्त होने से नवीन घाट निर्माण एवं पुलिया मरम्मत कार्य की मांग की जा रही थी।