जमुई: जलजमाव से बेहाल हुआ शिवमपुरी इलाका, कीचड़ और गंदे पानी के बीच से निकल स्कूल जा रहे बच्चे #jansamasya
Jamui, Jamui | Jul 18, 2025 नगर परिषद क्षेत्र के शिवमपुरी इलाके में जलजमाव की समस्या ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 और 7 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, जो जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग से जुड़ती है, लगातार जलमग्न बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय निवासी आवाजाही करते हैं।