पूर्णिया के गुलाबबाग के बागेश्वरी इलाके में सोमवार को देर रात लगभग साढ़े 11 बजे पटाखों के कारण प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम,स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया.