बालोद जिले की कक्षा नौवीं की छात्रा हेमाद्री चौधरी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तालाब में डूब रहे पहली कक्षा के बच्चे की जान बचाई थी। इस मानवीय और बहादुरी भरे कार्य के लिए राज्य शासन ने हेमाद्री को वर्ष 2025 के राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जो 26 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा।