नवाबगंज में मैन लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 132 केवीए विद्युत केंद्र नीमकरोरी से नवाबगंज बिजली घर तक जाने वाली आपूर्ति ठप होने से लगभग एक सैकड़ा गांवो में बिजली गुल हो गई। जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के लाइनमैन प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मियों ने फॉल्ट खोजने के लिए पेट्रोलिंग शुरू कर दी।