चूरू: गांव बीनासर के दो मोहल्लों में पानी की किल्लत, मटका लेकर जलदाय विभाग पहुंचे ग्रामीण
Churu, Churu | Aug 20, 2025 चूरू के गांव बीनासर में पेयजल संकट गहराने से लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। बुधवार को बीनासर गांव के भांभू और वाल्मीकि मोहल्ले के ग्रामीणों ने चूरू में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ खान की अगवाई में प्रदर्शन किया गया।