थाना कागारौल क्षेत्र की अकोला चौकी अंतर्गत नगला परमल गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई और आलू सड़क पर बिखर गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात त