फरसगांव विकासखंड के ग्राम लंजोड़ा में महतारी सदन भवन निर्माण का भूमिपूजन शनिवार की शाम विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के करकमलों से संपन्न हुआ। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।प्रस्तावित महतारी सदन के निर्माण से भविष्य में ग्राम की महिलाएं स्व-सहायता समूह की बैठकें, प्रशिक्षण,कौशल विकास,योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।