मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा 01 किलो 153 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त वेद प्रकाश पटेल को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 18, 2024 मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त वेद प्रकाश पटेल पुत्र लल्लन पटेल निवासी जलालीपट्टी थाना मण्डुवाडीह को ककरमत्ता रेलवे पगडन्डी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 153 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री का 320/- रु0 नगद बरामद हुआ।