बारियातू थाना क्षेत्र के राजगुरु ग्राम में बुधवार दोपहर 3 बजे महुआ चुनने गई किशोरी की सर्प दंश के कारण तबीयत बिगड़ गई। जिसकी पहचान ग्राम निवासी संजय बिरहोर की 12 वर्षीय पुत्री रेखा कुमारी के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ अलीशा टोप्पो ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।