जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड के घोरटोपी से दर्शनीया टीकर होते हुए सरडीहा जाने वाली मार्ग पर बेदिया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक चालक घायल हो गया।गाड़ी गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घर से बाहर निकले और घायल को उठाकर रविवार 10 बजे जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।घायल की पहचान नहीं हो सकी है घायल नशे की हालत में है।