इकौना: अकबरपुर पिपरी में खेत में तेंदुए के शक्ल जैसा दिखा जानवर, लोगों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर, सतर्क रहने की सलाह
अकबरपुर पिपरी में खेत में तेंदुए के शक्ल जैसा जानवर दिखने से लोगों में दहशत फैल गई, वहीं सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम में पहुंचकर जांच पड़ताल किया है। हालाकि जंगली जानवर का सुराग नहीं लगा है लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है, वहीं वन विभाग की टीम मौजूद है रेस्क्यू के बाद स्पष्ट होगा कि जंगली जानवर कौन सा है।