इकौना: PWD गेस्ट हाउस कटरा में संगठन सृजन बैठक में पहुंचे कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, संगठन मजबूती पर चर्चा
संगठन सृजन बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की अगले 100 दिनों में जनपद में संगठन सृजन का कार्य पूरा करेंगे। उनका लक्ष्य श्रावस्ती में एक मजबूत, सशक्त संगठन का निर्माण करना है, उन्होंने कहा की मजबूत संगठन ही 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश को मौजूदा सरकार से मुक्ति दिला सकेगा।