इकौना: इकौना मुक्ति धाम से गायब 600 कीमती पेड़ को लेकर व्यापारियों ने नगर पंचायत का घेराव कर कार्रवाई के लिए SDM को सौपा ज्ञापन
इकौना मुक्ति धाम से गायब 600 कीमती पेड़ को लेकर व्यापारियों ने आज नगर पंचायत का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं चेतावनी दी है की यदि मामला दर्ज नहीं हुआ तो पूरा बाजार बंद कर सामूहिक प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल मामले में एसडीएम ने जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।