दशनाम गोस्वामी समाज ने नवागत विकास अधिकारी जैन का किया अभिनन्दन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
राजसमंद। जिले के आमेट पंचायत समिति में दशनाम गोस्वामी समाज देवगढ़ मंडल की ओर से नवनियुक्त विकास अधिकारी राजेश कुमार जैन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने माला पहनाकर तथा साफा बांधकर उनका स्वागत किया।
समाज अध्यक्ष शिव गिरी के नेतृत्व में कैलाश गिरी, रामेश्वर पुरी, कमलेश गिरी, किशन गिरी, भंवर गिरी, पूरण गिरी, नारायण लाल सहित समाज के प्रतिनिधियों ने विकास अधिकारी जैन का अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, समाज से जुड़ी समस्याओं तथा आगामी विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। विकास अधिकारी जैन ने समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग की सराहना की तथा नियमानुसार हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
समाज पदाधिकारियों ने कहा कि विकास अधिकारी के सम्मान से समाज में उत्साह का माहौल है। ऐसे आयोजनों से समाज और प्रशासन के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्य एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे। अंत में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 21, 2026