औरैया: कोतवाली पुलिस ने ग्राम मधुपुर नर्सरी के समीप एक तमंचा व एक कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार दोपहर करीब 1 बजे थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनुराग लक्ष्यकार पुत्र श्रवण कुमार निवासी सतेश्वर को ग्राम मधुपुर नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।