मारवाड़ जंक्शन: राणावास स्टेशन के निकट मावली मारवाड़ ट्रेन की चपेट में आने से महिला हुई घायल, उपचार के दौरान हुई मौत
राणावास रेलवे स्टेशन के निकट मावली मारवाड़ जंक्शन ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर घायल हो गई ,सूचना से मारवाड़ जंक्शन जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल महिला को मारवाड़ जंक्शन अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई ,मृतका राणावास निवासी पिंकी पत्नी वोराराम की मौत हो गई।