रामपुर प्रखंड के नौहट्टा प्लस टू नेहरू उच्च विद्यालय में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया।शनिवार को 4 बजे बेलाव थानाध्यक्ष चंद्रप्रभा एवं पुलिस अधिकारी द्वारा उद्घाटन किया गया।महिला फुटबॉल टूर्नामेंट मैच सबार बनाम बेलाव के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीम की बच्चियों ने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया। बेलाव की टीम ने सबार की टीम को 4-1 से पराजित किया।