सीतारामडेरा के भालूबासा स्थित इंद्रानगर जोड़ा मंदिर के पास देर रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर धुएं और लपटों से घिर गया। गुरुवार 12:00 मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। चीख-पुकार सुनकर परिजन किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।